Daily Current Affairs One-Liners
7 April 2026 | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण | By examresult.co.in
- माउंट एवरेस्ट पर साइकिलिंग: उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने काठमांडू से एवरेस्ट बेस कैंप तक 14 दिनों में साइकिल चलाकर एक नया साहसिक रिकॉर्ड बनाया है।
- जातिगत सर्वेक्षण: पंजाब राज्य ने पहली बार जातिगत सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण (Caste Socio-Economic Survey) शुरू करने की घोषणा की है।
- काले हिरणों की वापसी: छत्तीसगढ़ के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में हाल ही में काले हिरणों (Blackbucks) को वापस लाया गया है।
- सेंट किट्स एंड नेविस: कैरेबियन सागर के द्वीपीय देश सेंट किट्स एंड नेविस के विदेश मंत्री हाल ही में भारत दौरे पर आए और नया उच्चायोग खोलने पर सहमति बनी।
- सब-जूनियर बॉक्सिंग: नेशनल सब-जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप (अंडर 17) का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में किया जा रहा है।
- बायो-नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर: नए बायोटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मैसूर (CFTRI) में BIRAC बायो-नेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है।
- नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (Renewable Energy Capacity) के मामले में भारत विश्व में तीसरे (3rd) स्थान पर पहुंच गया है।
- भारत ट्राइब्स फेस्ट: नई दिल्ली में ‘भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026’ का समापन हुआ, जहाँ आदिवासी डिज़ाइन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए “रिसा” (Risa) ब्रांड लॉन्च किया गया।
- सुखना वन्यजीव अभयारण्य: चंडीगढ़ स्थित सुखना वन्यजीव अभयारण्य को हाल ही में पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र (ESZ) घोषित किया गया है।
- भू-भारती पोर्टल: जमीन के विवादों को सुलझाने और ऑनलाइन लैंड सर्वे के लिए तेलंगाना राज्य ने ‘भू-भारती पोर्टल’ लॉन्च किया है।
- खसरा टीकाकरण: बांग्लादेश में खसरा (Measles) बीमारी के तेजी से फैलने के कारण 10 लाख बच्चों के लिए आपातकालीन टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
- प्राकृतिक अलार्म: भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए BSF प्राकृतिक अलार्म के रूप में मगरमच्छ और जहरीले सांप छोड़ने पर विचार कर रही है।
- नमो ड्रोन दीदी योजना: महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि कार्यों के लिए ड्रोन ट्रेनिंग देने के मामले में कर्नाटक राज्य देश में सबसे आगे है।