6 April 2026 Current Affairs

Daily Current Affairs One Liners – examresult.co

Daily Current Affairs One-Liners

6 April 2026 | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण | By examresult.co

  • होर्मुज जलडमरूमध्य: यह दुनिया के कच्चे तेल के व्यापार का मुख्य मार्ग है जिसे हाल ही में ईरान द्वारा ब्लॉक करने के कारण चर्चा में रहा।
  • जनगणना 2027: गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी जनगणना 2027 के लिए ‘प्रगति’ और ‘विकास’ नामक दो शुभंकर लॉन्च किए हैं।
  • अमोन्डावा जनजाति: ब्राज़ील के अमेज़ॉन में पाई जाने वाली यह अनोखी जनजाति ‘समय’ और ‘तारीख’ का कोई ज्ञान नहीं रखती है।
  • नेपाल के नए पीएम: बालेन शाह (Balen Shah) नेपाल के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • हर स्टार्ट 5.0: महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार ने ‘हर स्टार्ट 5.0’ प्रोग्राम शुरू किया है।
  • लद्दाख के उपराज्यपाल: दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल: सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
  • रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर क्रिकेट के इतिहास में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है।
  • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा: आगमन (Arrivals) के मामले में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चुना गया है।
  • GAIL के नए CMD: दीपक गुप्ता को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) का नया अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है।
  • जल-दाह संस्कार: ब्रिटेन का स्कॉटलैंड जल-दाह संस्कार (Water Cremation) को आधिकारिक मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।
  • डार्क स्काई पार्क: तमिलनाडु राज्य ने कोल्ली हिल्स (Kolli Hills) में अपना पहला ‘डार्क स्काई पार्क’ लॉन्च किया है।
  • प्रोजेक्ट गंगा: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए ‘प्रोजेक्ट गंगा’ लॉन्च किया है।
  • रिंग मेट्रो: भारत की पहली घुमावदार ‘रिंग मेट्रो’ का निर्माण नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • फ्रीडम ऑफ रिलीजन बिल: जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ने ‘फ्रीडम ऑफ रिलीजन बिल’ पास किया है।

Leave a Comment