3 April 2026 Current Affairs

Daily Current Affairs One Liners – examresult.co.in

Daily Current Affairs One-Liners

3 April 2026 | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण | By examresult.co

  • प्रेसिडेंट पुलिस कलर्स: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने ओडिशा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट पुलिस कलर्स’ (राष्ट्रपति पुलिस ध्वज) पुरस्कार से सम्मानित करने की मंजूरी दी है।
  • राजा रवि वर्मा: इनकी प्रसिद्ध पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ सैफ्रनआर्ट द्वारा आयोजित एक नीलामी में रिकॉर्ड ₹167.2 करोड़ में बिकी है।
  • स्कूल चलें हम अभियान: मध्य प्रदेश सरकार ने 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के लिए ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत की है।
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: संसद में हाल ही में पास हुए आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक के तहत ‘अमरावती’ को नई आधिकारिक राजधानी का दर्जा मिला है।
  • आईएनएस अरिधमान: भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाते हुए नई परमाणु संचालित पनडुब्बी ‘INS अरिधमान’ को नौसेना में शामिल किया गया है।
  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: कर्नाटक राज्य ने हाल ही में आयोजित पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का खिताब अपने नाम किया है।
  • ECINET KYC: चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाताओं को चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का बैकग्राउंड चेक करने में मदद के लिए ‘ECINET KYC’ सुविधा लॉन्च की है।
  • कर साथी वेबसाइट: आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए नई वेबसाइट ‘कर साथी’ और एक AI असिस्टेंट शुरू किया है।
  • जनगणना 2027: मशहूर रेत कलाकार (सैंड आर्टिस्ट) सुदर्शन पटनायक को आगामी जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment