Daily Current Affairs One-Liners
2 April 2026 | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण | By examresult.co
- नए आईटी नियम: केंद्र सरकार ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 2-3 घंटे के भीतर गलत कंटेंट हटाने के लिए नया आईटी नियम जारी किया है।
- ब्रिक्स 2026: 2026 में ब्रिक्स की मेजबानी भारत कर रहा है, जिसमें विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में आयोजित होगी।
- G7 शिखर सम्मेलन: 2026 में G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस द्वारा की जा रही है।
- DGCA प्रमुख: वीर विक्रम यादव को DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
- आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी बनाने का बिल पास कर दिया गया है।
- जीरो वेस्ट सिटी: संयुक्त राष्ट्र की ’20 सिटीज टुवार्ड्स जीरो वेस्ट’ पहल में केरल के तटीय शहर वर्कला को शामिल किया गया है।
- माधवपुर मेला: भगवान श्री कृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह को समर्पित ‘माधवपुर मेला’ का आयोजन गुजरात के पोरबंदर में किया जा रहा है।
- यामाहा ब्रांड एंबेसडर: ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान को यामाहा म्यूजिक इंडिया का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
- IRDAI अपडेट: IRDAI ने बीमा क्षेत्र के लिए वित्तीय रिपोर्टिंग में सुधार लाने के मकसद से IND AS लागू किया है।
- आईएनएस मालवान: भारतीय नौसेना में नया एंटी-सबमरीन जहाज (पनडुब्बी रोधी जहाज) ‘आईएनएस मालवान’ शामिल किया गया है।
- IMF और वर्ल्ड बैंक: अक्टूबर 2026 में होने वाली IMF और वर्ल्ड बैंक की वार्षिक बैठकों की मेजबानी थाईलैंड करेगा।
- एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप: 2026 का आयोजन मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में किया जा रहा है।
- करीबा डैम: अफ्रीका की जांबेजी नदी पर स्थित करीबा डैम पर 500 मेगावाट का तैरता हुआ सोलर प्लांट लगाया गया है।
- एयर स्पेस बैन: स्पेन ने अमेरिका के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।