BSEB OFSS Bihar Board 11th Admission Form 2026-28
🔥 Update: बिहार बोर्ड इंटर (11th) नामांकन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 08 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भरें।

Bihar School Examination Board (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट (Class 11th) में नामांकन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जो भी छात्र मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद के कॉलेज और संकाय (Science, Arts, Commerce) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
Application Start Date08 April 2026
Last Date for Apply Online18 April 2026
Last Date to Pay Exam Fee18 April 2026
1st Merit List ReleasedNotify Soon
आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹ 350/-
SC / ST / All Category Female₹ 350/-
Payment Mode: Debit Card, Credit Card, Net Banking or Offline E-Challan Only.
पात्रता एवं जरूरी दस्तावेज़ (Eligibility & Documents)
  • Eligibility: छात्र ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड (BSEB, CBSE, ICSE) से कक्षा 10वीं (Matric) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • मैट्रिक का रोल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (रंगीन) और स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (Signature)।
  • एक चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (OTP वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक)।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
OFSS के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरने हेतु मुख्य निर्देश
  • OFSS के माध्यम से आप एक आवेदन पत्र द्वारा विभिन्न कॉलेजों के अधिकतम 20 विकल्प चुन सकते हैं।
  • अपने विकल्पों का चुनाव अपनी वरीयता सूची (Priority) के अनुसार करें। आप जो विकल्प सबसे पहले भरेंगे, उसी के अनुसार आपकी चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
  • आपके द्वारा भरी गई प्राथमिकता सूची में जो सबसे पहला सफल विकल्प होगा, उसी कॉलेज की नामांकन सूची में आपका नाम आएगा। इसकी सूचना आपको ईमेल, SMS एवं OFSS वेबसाइट पर मिल जाएगी।
  • इस आवेदन हेतु आपको ₹350 का आवेदन शुल्क देना होगा।
  • मोबाइल नंबर को OTP के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। अतः फॉर्म भरने से पहले सुनिश्चित कर लें कि नंबर चालू है।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले PREVIEW पेज में सभी सूचनाओं को अच्छे से चेक कर लें। सुनिश्चित करने के बाद ही फॉर्म CONFIRM करें।
  • ध्यान रखें: बिना भुगतान किए हुए फॉर्म स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment